Follow us

30/10/2026 4:38 pm

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » दुनिया » शराब पीकर उल्टी की तो लगेगा हजारों रुपये जुर्माना, इस रेस्टोरेंट ने बनाया अजीबोगरीब नियम ; पढ़े पूरी ख़बर

शराब पीकर उल्टी की तो लगेगा हजारों रुपये जुर्माना, इस रेस्टोरेंट ने बनाया अजीबोगरीब नियम ; पढ़े पूरी ख़बर

एक रेस्टोरेंट है, जिसने शराब पीने वाले और गंदगी फैलाने वाले लोगों को लेकर एक अनोखा नियम बनाया है. रेस्टोरेंट का कहना है कि अगर शराब पीकर किसी ने रेस्टोरेंट के अंदर उल्टी की तो उसपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

शराब पीने वालों की संख्या दुनिया में बहुत है. कुछ लोग भले ही शराब को सेहत के लिए फायदेमंद होने का दावा करते हैं, लेकिन असल में डॉक्टर कहते हैं ये खतरनाक बीमारियों को जन्म देता है. डॉक्टरों की मानें तो ज्यादा शराब पीने से लिवर की बीमारी से लेकर दिल की बीमारी, स्ट्रोक और कैंसर तक का खतरा रहता है. हालांकि इसके बावजूद पीने वालों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. पीने वाले कहीं भी जाकर पी ही लेते हैं, कभी घर पर तो कभी बार या रेस्टोरेंट में, लेकिन जरा सोचिए कि अगर पीने के बाद उल्टी करने पर लोगों पर जुर्माना लगा दिया जाए तो क्या होगा?

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग पीने के बाद उल्टी करने लगते हैं. असल में ज्यादा शराब उन्हें पचती नहीं है, पर ऐसे लोगों के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक रेस्टोरेंट ने अनोखा नियम बनाया है. रेस्टोरेंट का कहना है कि अगर पीने के बाद रेस्टोरेंट के अंदर ही किसी ने भी उल्टी की तो उसपर 50 डॉलर यानी करीब 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. रेस्टोरेंट ने लोगों से अपील की है कि वो उतनी ही शराब पिएं जितनी पचा सकें और उल्टी न करें.

dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS