Follow us

30/10/2026 6:22 pm

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » पंजाब » सहकारी बैंक मुलाजिमों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 39.33 लाख रुपए का योगदान

सहकारी बैंक मुलाजिमों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 39.33 लाख रुपए का योगदान

चंडीगढ़:  सहकारी बैंकों के मुलाजिमों ने ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हुये मुख्यमंत्री राहत फंड में अपना योगदान डालने के लिए 39.33 लाख रुपए का चैक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपा।
इस प्रयास की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक मुलाजिमों ने इस नेक कार्य के लिए अपने एक दिन का वेतन दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास स्वरूप ज़रूरतमंदों को राहत प्रदान की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने इन मुलाजिमों द्वारा किये गये यत्नों की सराहना की।
जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले मुलाजिमों का दिल से धन्यवाद करते हुये उन्होंने कहा कि पिछड़े लोगों की समय पर मदद करना समय की ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के योगदान का एक- एक पैसा ज़रूरतमंदों को बड़ी राहत प्रदान करेगा।
dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS