Follow us

26/07/2026 6:53 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » पंजाब » मेयर सोनकर के वार्ड में “नारी न्याय” कार्यक्रम में महिलाओं ने बजाई थालियां

मेयर सोनकर के वार्ड में “नारी न्याय” कार्यक्रम में महिलाओं ने बजाई थालियां

चंडीगढ़ :
मेयर मनोज सोनकर के वार्ड में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की ओर से नारी न्याय है तैयार हम अभियान के तहत महिलाओं से विरोध में थालिया बजवाई गई। विकास नगर मौलीजागरा में हुए कार्यक्रम में आॅल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा , चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लकी, शहर के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके पवन कुमार बंसल के अलावा कांग्रेस कॉलोनी सेल के चेयरमैन मुकेश राय, यूथ कांग्रेस प्रधान मनोज लुबाना , जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर और महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में कांग्रेस ने मेयर चुनाव को मुददा बनाया बल्कि आगामी लोक साथ चुनाव को लेकर भी बिगुल बजा भाजपा पर हमला बोला। थालिया बजाकर कांग्रेस ने समारोह में शक्ति प्रदर्शन दिखाने की कोशिश की।


कांग्रेस रामलील मैदान से कम्युनिटी सेंटर तक पैदल थालिया बजाकर मर्चा करना चाहती थी, जिन्हें पुलिस बल ने बीच में रोक दिया। तब राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने तंज कसा कि हम तो चार कदम ही चलना था, यह लोकतंत्र की हत्या है।
न्याय यात्रा में महिलाओं , जवानों और किसानों के न्याय की बात ना करे ?

: लांबा वहीं, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच से सवाल किया कि क्या हमारे नेता राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के तहत महिलाओं, जवानों और किसानों के न्याय की बात ना करें ? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाले आरोपियों को संरक्षण देते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर मूर्तिया बोल सकती तो प्रमु श्रीराम पूछते कि प्रधानमंत्री जी राम राज्य कब आएगा ?
उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में साफ दिखाया गया कि बीजेपी के चुनाव अधिकारी जीते हुए हमारे गठबंधन के 20 वोट के उम्मीदवार को हरा रहे थे और 16 वोट वाले हारे हुए उम्मीदवार को जीता रहे थे।


मेयर चुनाव में एक भी महिला को पोस्ट नहीं : बंसल
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि मेयर चुनाव में बीजेपी ने अपने तीनो ही पोस्ट पर किसी भी महिला को पोस्ट नहीं दी।
जबकि कांग्रेस ने एक पोस्ट महिला को दी। उन्होंने महिलाओं को सेल्फ हैल्फ ग्रुप के गठन की सलाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय की स्कीम के नाम तक बदल दिए गए।
कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं के आरक्षण की बात उठाई, अगर यह सरकार चाहती तो इस कानून को लागू कर सकती थी।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लक्की ने मेयर चुनाव पर कहा कि चोरी छुपकर होती है यहां सारे आम डकैती हुई है। उन्होंने मंच से सवाल किया कि क्या तरह से मेयर चुनाव होना चाहिए था ?

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal