Follow us

26/07/2026 2:27 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में टेका माथा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गुरुद्वारा नाडा साहिब में टेका माथा

555वें प्रकाश पर्व पर प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की

चंडीगढ़:

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका। इस दौरान विस अध्यक्ष ने प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की और साथ ही विश्वास जताया कि श्री गुरु साहिबान के आशीर्वाद से हरियाणा वैभव के पथ पर अग्रसर रहेगा।

कल्याण ने कहा कि गुरु साहिब की उदासियां अद्वितीय थीं। इनके माध्यम से उन्होंने विश्व में शांति, प्रेम और समानता के आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने स‌द्भाव, सहनशीलता, भाईचारे और आपसी प्रेम का जो रास्ता दिखलाया है, हम सभी को उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। ऐसा करके ही मानव समाज का कल्याण संभव है।

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक बोध, सांसारिक समृद्धि और सामाजिक समरसता के लिए श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को सदा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने सदियों पहले मानवता को ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का पाठ पढ़ाया। इस पाठ की आज भी उतनी ही प्रासंगिकता है, जितनी कि गुरु नानक देव जी के समय में थी।

dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal