Follow us

26/07/2026 5:56 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » मोदी-मनोहर सरकार में सबसे अधिक सम्मान महिलाओं को मिला-उषा प्रियदर्शी

मोदी-मनोहर सरकार में सबसे अधिक सम्मान महिलाओं को मिला-उषा प्रियदर्शी

मालती अरोड़ा ने उषा प्रियदर्शी का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत


चंडीगढ़: बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर उषा प्रियदर्शी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय पर पहुँच उनका फूलों का गुलदस्ता देकर तथा शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अनेक महिला कार्यकर्त्ता भी मौजूद थी।

उषा प्रियदर्शी ने उपस्थित महिला पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक सम्मान देश प्रदेश की महिलाओं को मिला है। कहा कि लंबे समय तक देश की आम महिलाओं को हाशिए पर रखा गया। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की भावना का सम्मान करते हुए उन्हें अनेक सम्मानजनक सौगात दी है, जिसे महिला बहनें कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को गैस सिलिंडर देना, जनधन योजना के तहत खाता खुलवाना, मुस्लिम महिलाओं को लेकर तीन तलाक को कानूनी रूप से खत्म करना जैसी अनेक योजनाओं पर बात की।  


प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा की जिस तरह से हमारी कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर गावों की बहनों तक, उनके बीच जाकर भाजपा की रीति नीति से उन्हें अवगत कराया और उन्हें महिला हितैषी राज्य तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, कई प्रदेशों के चुनावी आंकड़ें गवाही दे रहे हैं कि बीजेपी की प्रचंड जीत में महिलाओं की भागीदारी का योगदान सबसे ज्यादा है। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से कहा की हमें लगातार इसी प्रकार काम करना होगा ताकि आने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड जीत हासिल कर सके।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal