Follow us

12/11/2026 8:03 PM

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » पंजाब » तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ के निधन पर तरुण चुग ने अफसोस जताया

तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ के निधन पर तरुण चुग ने अफसोस जताया

तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग ने अफसोस जताया है। चुग ने कहा कि उनके द्वारा हिंदू सिख भाईचारक सांझ की मजबूती के लिए किये गए काम को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा की जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ सिख पंथ के एक महान शख्सियत थे जिन्होंने लंबे समय तक तख्त श्री दमदमा साहिब में सिख सिद्धांतों की सेवा निभाई  और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहते हुए सिख पंथ की बेअंत सेवाएं की

मानयोग सिंह साहिब जत्थेदार बलवंत सिंह जी नंदगढ़ का निधन पूरे समाज और पंथ  के लिए ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

प्रार्थना है कि अकाल पुरख उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को शक्ति प्रदान करें।

dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS