Follow us

26/07/2026 4:46 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » पंजाब » जहरीली अवैध शराब से 21 मौतों को लेकर पंजाब सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण: तरुण चुग

जहरीली अवैध शराब से 21 मौतों को लेकर पंजाब सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण: तरुण चुग

भगवंत मान सरकार के लिए पंजाबियों की जान से प्यारा अरविन्द केजरीवाल : तरुण चुग

जहरीली अवैध शराब मामले की हो सीबीआई जांच: चुग

चंडीगढ़, 23 मार्च: 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब के संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से हुई 21 मौतों को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया |

चुग ने  आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरपाल चीमा तथा आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को पंजाबियों की जान की कोई चिंता है। आम आदमी पार्टी के यह नेता भ्रष्टता के किंगपिन अरविन्द केजरीवाल की हिमायत करने दिल्ली की सडकों पर प्रदर्शन करने में व्यस्त हैं। जबकि पंजाब में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं वित्त एवं उत्पाद शुल्क मंत्री (एक्साइज मंत्री) हरपाल सिंह चीमा के निर्वाचन क्षेत्र संगरूर जिले में नकली जहरीली अवैध शराब से हुई मौतों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अब तक जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा 21 को पार कर चुका है।

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दु:खद और चिंताजनक है। दु:ख की इस घड़ी में भाजपा उनके साथ खड़ी है

चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार के नेताओं के पास दिल्ली जाने का समय है, लेकिन अपने क्षेत्र के पीड़ित लोगों से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान या हरपाल चीमा ने अभी तक मृतको के पीड़ित परिवारों के लिए किसी भी तरह की कोई राहत की घोषणा नहीं की है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

तरुण चुग ने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार के अवैध नशे के खिलाफ किए बड़े बड़े दावों तथा वादों की पोल खोलती है।  इसके लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए

तरुण चुग ने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरपाल सिंह चीमा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह में पंजाब से नशा खत्म करने का वादा कर सत्ता में आई  भगवंत मान सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal