Follow us

26/07/2026 2:26 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » खेल » चंडीगढ़ पहुंची दुबई अंडर 16 टीम को मिली दोहरी हार

चंडीगढ़ पहुंची दुबई अंडर 16 टीम को मिली दोहरी हार

 
चंडीगढ़:

चंडीगढ़़ दौरे पर एग्जीबिशन मैचों की श्रृंख्ला खेलने आई दुबई अंडर 16 टीम को  पहले ही दिन दो लगातार हार का सामना करना पड़ा। सेक्टर 45 स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल में खेले गये पहले मैच में यूटीसीए अंडर 16 टीम ए ने मेहमान टीम को एकतरफा मुकाबला में आठ विकेट से हराया। टाॅस जीत कर दुबई की टीम ने निर्धारित बीस ओवर्स में 140/9 रन बनाये जिसमें सर्वाधिक स्कोर जयदेव घटानी (50) का रहा। यूटीसीए की ओर से सक्षम और गुरसिमरनजीत ने दो दो विकेट लिये। जवाब में रणवीर आहुजा (39), दिवजोत सिंह (35) और नाबाद रहे विकेटकीपर बल्लेबाज हरजगतेश्वर खैरा (33) के योगदान ने यूटीसीए को 15वें ओवर में ही जीत दिला दी।

दिन के दूसरे मैच में यूटीसीए अंडर 16 बी टीम ने दुबई अंडर 16 को 160 रनों के भारी अंतर से हराया। दुबई की टीम ने टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया जिसके बाद मेजबान टीम के कप्तान रित्विक सूद ने 70 गेंदों पर 151 रन जड़े। लक्ष्य राणा 65 ने भी अर्धशतक जड़ा  जिसकी बदौलत टीम ने 252/3 का स्कोर बनाया । जवाब में मेहमान टीम 92/9 रन ही जुटा पाई।

 
मेहमान टीम ने इस दौरे पांच मैच खेलेगी। 

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal