Follow us

26/07/2026 7:57 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » तीन दिनों के लिए 60 प्रश्नों का ड्रा : शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी

तीन दिनों के लिए 60 प्रश्नों का ड्रा : शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी

कुल 378 प्रश्न, 38 विधायकों ने पूछे 222 तारांकित प्रश्न, 24 ने भेजे 156 अतारांकित

चंडीगढ़:

हरियाणा विधान सभा के 15 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की देखरेख में वीरवार को 3 दिनों के प्रश्नकाल के लिए ड्रा निकाले गए। इस दौरान 38 तारांकित प्रश्न पूछने वाले विधायकों के नामों की पर्चियां निकाली गईं। इन विधायकों के 60 तारांकित प्रश्न कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि विधान सभा सचिवालय को कुल 378 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें से 38 विधायकों  ने 222 तारांकित प्रश्न पूछे हैं। इसके अलावा 24 विधायकों ने 156 अतारांकित प्रश्न पूछे हैं। एक गैर सरकारी संकल्प की सूचना भी मिली है। विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि 32 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 1 अल्प अवधि प्रस्ताव की सूचना विधान सभा सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। वहीं एक कार्य स्थगन प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

विस अध्यक्ष ने बताया सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए 12 दिसंबर को सुरक्षा संबंधी बैठक और 14 दिसंबर को कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सत्र की अवधि और बिजनेस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस दौरान विधान सभा सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal