Follow us

06/10/2024 2:53 pm

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » पंजाब » डिस्ट्रिक क्राइम सेल की टीम ने पकड़ी अफीम की खेती, दो गिरफतार: बरामद किए 725 पौधे

डिस्ट्रिक क्राइम सेल की टीम ने पकड़ी अफीम की खेती, दो  गिरफतार: बरामद किए 725 पौधे

अफीम की खेती के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद किए 725 अफीम के पौधे

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई अफीम के पौधों का भार 20 किलो 570 ग्राम

चंडीगढ़:

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किशनगढ़ चौक के साथ लगती एक नर्सरी में रेड की और उसे रेड के दौरान टीम को अफीम की खेती भारी मात्रा में मिली इसके बाद इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर डीएसपी दिलशेर चंदेल इंस्पेक्टर जास्मिन्द्र सिंह और एएसआई राहुल कर उनकी टीम ने मौके से 725 अफीम के पौधे मिले । जो कि 20 किलो 570 ग्राम बताई जा रही है।

डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने बताया कि DCC की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना मिली कि अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। जिसके चलते नर्सरी के मालिक समीर कालिया और माली सिया राम के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। नर्सरी के मालिक समीर कालिया की सेक्टर 26 में बीजों की दुकान है उसे दुकान को भी सर्च किया जा रहा है दोनों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

दिलशेर सिंह चंदेल ने कहा आपको बता दे कि इस तरह की अफीम की खेती चंडीगढ़ में पहली बार नहीं दूसरी बार पकड़ी गई है इससे पहले सेक्टर 39 में भी भारी मात्रा में अफीम की खेती पकड़ी गई थी और अब आईटी पार्क पास लगती एक नर्सरी में इस तरह की अवैध रूप से खेती की जा रही थी इससे साफ जाहिर होता है कि चंडीगढ़ की हाईटेक पुलिस आसपास के क्षेत्र में कितनी हाईटेक है कानून के नियमों के अनुसार पंजाब में कहीं भी अफीम की खेती नहीं की जा सकती यदि अगर कोई खेती करता है तो उसके लिए सरकार द्वारा प्रमाण पत्र मिलता है।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਕਾਰਾ ਸ਼ਰਮਨਾਕ, ਬਲਾਤਕਾਰੀ ਅਤੇ ਕਾਤਲ ਸੌਦਾ ਸਾਧ ਦੇ ਸਤਿਸੰਗ ਵਿਚ ਮੰਗੀਆਂ ਗਈਆਂ ਭਾਜਪਾ ਲਈ ਵੋਟਾਂ : ਕੁਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੇਦੀ

ਇਕ ਅੰਗਰੇਜੀ ਅਖਬਾਰ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਖੁਲਾਸੇ ਉੱਤੇ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ: ਮੋਹਾਲੀ

Live Cricket

Rashifal