Follow us

05/12/2023 2:52 pm

Download Our App

Home » News in Hindi » भारत » ब्राह्मण समाज ने नहीं किया कांग्रेस पार्टी का समर्थन: अशोक शर्मा

ब्राह्मण समाज ने नहीं किया कांग्रेस पार्टी का समर्थन: अशोक शर्मा


ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने चेताया, कोई भी राजनीतिक दल अपने राजनीतिक उद्देश्य को साधने के लिए ब्राह्मण समाज का इस्तेमाल न करें  


चंडीगढ़: ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कुछ ब्राह्मण समाज के लोगों  द्वारा आने वाले चुनावों में किसी  पार्टी विशेष  के समर्थन करने वाले ब्यान का खंडन किया है.

उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं किया है, कुछ चुनिंदा लोगों ने जो पहले से ही किसी पार्टी विशेष से जुड़े  हुए हैं उनका अपना राजनीतिक उद्देश्य हो सकता हैं इसके लिए सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज से कोई लेना देना नहीं है.

य़ह चुनिंदा लोगों का निजी निर्णय हो सकता है ब्राह्मण समाज ने अभी तक किसी पार्टी के समर्थन का कोई भी फैसला नहीं किया है. चुनाव में ब्राह्मण समाज किस पार्टी को समर्थन करेगा, य़ह समाज के अग्रणी लोगों की सामूहिक बैठक में तय किया जाएगा.


खाप प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भूपेंद्र हुड्डा के उस ब्यान का भी विरोध किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार आने पर ब्राह्मण समाज सहित 4 बिरादरी के उपमुख्यमंत्री बनाये जाएंगे. शर्मा ने कहा कि यदि भूपेंद्र हुड्डा ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हैं तो उनको ब्राह्मण समाज को मुख्यमंत्री पद  देने की घोषणा करनी चाहिए थी  य़ह समाज को बरगलाने की साजिश है.  ब्राह्मण समाज जागरूक है, अपने राजनीतिक निर्णय समय आने पर लेगा.

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की कि ब्राह्मण समाज  को उनकी समाज में हिस्सेदारी के हिसाब से भागीदारी सुनिश्चित करके सम्मान दें


गौरतलब है कि सम्पूर्ण हरियाणा के ब्राह्मण मुखियाओं ने  ब्राह्मण खाप हरियाणा का गठन कर अशोक शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी और पूरे प्रदेश में उसी दिन से ब्राह्मण खाप ने समाज को एकजुट करने की मुहिम छेड़ रखी है.


अशोक शर्मा ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि गत दिवस ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने भूपेंद्र हुड्डा के चंडीगढ़ आवास पर पहुंचकर हुड्डा के लिए अपने समर्थन का ऐलान किया।

उन्होंने कांग्रेस की नीतियों व भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते कांग्रेस ज्वाइन की। कांग्रेस ने कुछ लोगों की निजी भागीदारी को सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज द्वारा कांग्रेस का समर्थन दिखाया गया है, जबकि य़ह ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों का निजी निर्णय है.

उन्होंने चेताया कि यदि भविष्य में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपनी मर्जी से ब्राह्मण समाज को बरगलाने के लिए इस तरह से राजनीतिक इस्तेमाल करने की कोशिश की तो पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज द्वारा एकजुट होकर खुलकर पुरजोर विरोध किया जायेगा

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS