Follow us

26/07/2026 2:27 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » दुनिया » भाजपा महिला मोर्चा कुरुक्षेत्र में आयोजित करेगा स्वागत,सम्मान समारोह

भाजपा महिला मोर्चा कुरुक्षेत्र में आयोजित करेगा स्वागत,सम्मान समारोह


चंडीगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा कुरुक्षेत्र में एक बड़ा स्वागत तथा सम्मान समारोह सम्मेलन आयोजित करेगा। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा की इस सम्मेलन में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत तथा गोल्ड मैडल जीतने वाली महिला खिलाडियों को प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित करवाया जाएगा। हरियाणा की धरती मेहनती किसानों,पहलवानों के साथ साथ आज महिला खिलाडियों के प्रदेश के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है। प्रदेश की अनेक महिला खिलाडी आज राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा की अमृतकाल बेला में तथा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी के नेतृत्व में महिला मोर्चा अपने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करेगी तथा प्रदेश की 51 महिला खिलाडियों का सम्मान भी करेगी। उन्होंने बताया की 7 नवंबर को कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में स्वागत तथा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब,विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी तथा अनेक वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। महिला मोर्चा की कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष परमजीत ने कहा की जिला महिला मोर्चा अपने जिले में होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित है।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal