Follow us

26/07/2026 4:48 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » भाजपा ने प्रदेश में कानून का नहीं जंगलराज कायम किया: कुमारी सैलजा

भाजपा ने प्रदेश में कानून का नहीं जंगलराज कायम किया: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश में कानून का नहीं जंगलराज कायम किया हुआ है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिनदहाड़े गोली से भूनकर की गई हत्या इसका सबूत है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

कुमारी सैलजा ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की दिनदहाड़े गोली से भूनकर की गई हत्या को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हत्याकांड बताता है कि प्रदेश में कानून की स्थिति क्या है। हत्यारों ने नफे सिंह राठी की कार पर बेखौफ होकर 30 राउंड गोलियां चलाई, अगर कानून का राज होता तो ऐसी वारदातें न होती।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता इतनी बढ़ चुकी है कि अपराधी खुले आम वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और पुलिस बाद में लकीर पीटती रहती है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal