Follow us

19/11/2026 12:39 AM

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » सैनी संगठनात्मक विषयों को लेकर गृहमंत्री शाह से मिले

सैनी संगठनात्मक विषयों को लेकर गृहमंत्री शाह से मिले

गीता जयंती महोत्सव का निमंत्रण और तीन राज्यों में जीत की बधाई दी।

चंडीगढ़: दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। सैनी ने शाह को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर हाल ही में तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत की बधाई दी।

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री को कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण दिया भी दिया। लगभग आधा घंटे चली इस मुलाकात में नायब सैनी ने अमित शाह के साथ प्रदेश से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत भी की। श्री सैनी ने  अमित शाह के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की, तथा आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।


इससे पहले श्री सैनी ने 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर तीन राज्यों में जीत की बधाई देने के साथ-साथ ही हरियाणा में वर्तमान राजनीति हालातों और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी थी।


शनिवार को सुबह सुबह अमित शाह से मुलाकात के बाद उत्साह से भरे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुग्राम पहुंचे और  यहां घामडोज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का स्वागत किया। इसके बाद श्री सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ कार्यक्रम में शिरकत भी की।


नायब सैनी ने बताया कि श्री शाह से हरियाणा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए श्री शाह से आग्रह करते हुए उन्हें आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसके लिए भी श्री शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सैनी ने कहा कि आज पूरा देश हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से  मोदी सरकार और मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

मोदी की गारंटी वाली यह गाड़ी गांव गांव पहुंच रही है और लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ रही है। नायब ने बताया कि देश मोदी की गारंटी पर विश्वास जता रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे कार्यों से हरियाणा के लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਬਾਪੂ ਧਾਮ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣਨ ਪਹੁੰਚੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ, 62 ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ’ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਨੇ ਬਾਪੂ ਧਾਮ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਸਮਾਧਾਨ ਸ਼ਿਵਿਰ ਦੌਰਾਨ 62 ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸੁਣੀਆਂ। ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਾਂਬੱਧ ਹੱਲ ਦੇਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼।

Live Cricket

Rashifal