Follow us

26/07/2026 11:32 pm

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » आप पंजाब में संवैधानिक मानदंडों का घोर उल्लंघन कर रही है: चुघ

आप पंजाब में संवैधानिक मानदंडों का घोर उल्लंघन कर रही है: चुघ

AAP, कांग्रेस लोकतंत्र का मजाक बना रही है

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने आज सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर संवैधानिक संस्थाओं का विरोध करने और लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की शपथ लेने वाली आम आदमी पार्टी लगातार संविधान और संविधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है।

चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो दिनों का विधानसभा सत्र बुलाकर और पहले ही दिन कुछ घंटों के भीतर बिना पूर्ण चर्चा के इसे समाप्त करके केवल समय और संसाधनों की बर्बादी की है। पंजाब की मुद्दे पर कोई विशेष चर्च नहीं की जाती है।

चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक मानदंडों का घोर उल्लंघन कर रहे हैं राज्यपाल प्रदेश के संवैधानिक मुखिया है उनके प्रति जवाबदेह होना सरकार की संविधानिक जिम्मेदारी है लेकिन राज्यपाल के सवालों का जवाब न देकर केवल मजाक किया जाता है। यह पंजाब के  लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास है।

चुघ ने यह भी सुझाव दिया कि कांग्रेस और आप को पंजाब में सत्तारूढ़ गठबंधन के रूप में एक साथ रखा जाना चाहिए और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए। विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की कुर्सियां भी सत्ता दल के सदस्यों के साथ लगनी चाहिए। क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का ऊपरी तौर पर समझौता हो चुका है। केवल दिखाने के लिए पंजाब में नूरा कुश्ती खेली जा रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने कल सदन में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, जो एक गंभीर मामला था।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal