Follow us

06/07/2026 12:14 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका

विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका

चंडीगढ़:

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला को उनके त्याग पत्र की पुष्टि के लिए एक और मौका दिया है। उन्हें 30 अप्रैल को विधान सभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने त्याग पत्र की पुष्टि करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि चौटाला ने अपना त्याग पत्र संदेशवाहक के माध्यम से 24 मार्च को विधान सभा सचिवालय को भेजा था। इसकी पुष्टि के लिए विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उन्हें 23 अप्रैल को विधान सभा में उपस्थित होने के लिए पत्र लिखा था। रग

रणजीत सिंह चौटाला ने विस अध्यक्ष को फोन कर निजी कारणों का हवाला देते हुए 23 अप्रैल को विधान सभा पहुंचने में असमर्थता व्यक्त की। इस पर विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आने के लिए कहा है। गुप्ता ने कहा है कि त्याग पत्र की पुष्टि के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS