Chandigarh Sector 9 Murder Case: AGTF का बड़ा एक्शन, कैथल एनकाउंटर के बाद दोनों शूटर गिरफ्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर केस में बड़ा एक्शन 🚨AGTF ने कैथल एनकाउंटर के बाद दोनों शूटर दबो
चेपंजाब-हरियाणा ज्वाइंट ऑपरेशन सफल; फायरिंग के बाद घायल हालत में पकड़े गए आरोपी
DPB चंडीगढ़, 19 मार्च :
Chandigarh Sector 9 Murder Case: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ ‘चीनी’ की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हरियाणा STF कैथल यूनिट के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ हरियाणा के कैथल में हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान (निवासी फिरोजपुर) और प्रीतम शाह (निवासी नवांशहर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजन हाल ही में मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत लौटा था। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके पर ही काबू कर लिए गए। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद किए गए हैं।
यह ऑपरेशन AGTF पंजाब के एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की अगुवाई में अंजाम दिया गया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए मीडिया को जानकारी साझा की।
🗣️ परिवार का दर्द:
मृतक के भाई बलकार सिंह ने कहा, “धमकी भरे कॉल्स के कारण चमनप्रीत सेक्टर-9 में जिम जाता था। वह इसे सुरक्षित जगह मानता था, लेकिन गैंगस्टर वहां भी पहुंच गए और उसे गोलियां मार दीं।”
उन्होंने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा, “हमारा आर्म्स लाइसेंस नहीं बनाया गया। अब प्रशासन लाइसेंस अपने पास ही रख ले, हमारा भाई तो वापस नहीं आएगा।”
उन्होंने यह भी बताया, “चमनप्रीत की हत्या की साजिश पिछले 2-3 दिनों से रची जा रही थी।”
⚠️ वारदात का विवरण:
बुधवार को जिम से बाहर निकलते ही चमनप्रीत नागरा पर करीब 12 गोलियां दागी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है। मृतक मोहाली के मुल्लांपुर स्थित कुब्बाहेड़ी गांव का निवासी था।
चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर केस में बड़ा एक्शन 🚨
AGTF ने कैथल एनकाउंटर के बाद दोनों शूटर दबोचे





