Follow us

16/10/2024 3:53 pm

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » दुनिया » 2 राफेल हवा में टकराए, रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

2 राफेल हवा में टकराए, रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

2 राफेल लड़ाकू विमान हवा मे आपस में टकराए

दोनो पायलट की हुई मौत, रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

चंडीगढ:

  फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए। विमानों के बीच हुई टक्कर में दो पायलटों की मौत हो गई है। फ्रांसीसी वायु सेना के अनुसार राफेल फाइटर जेट्स बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार 12:30 बजे पूर्वोत्तर फ्रांस के आसमान में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर आ गिरे। हादसा जर्मनी में ईंधन भरने के बाद विमानों के लौटते समय हुआ।

फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकर्नू ने अपने एक्स अकाउंट पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र म्यूरथ एट मोसेले में बुधवार दोपहर को दो राफेल फाइटर जेट्स हवा में टकरा गए। दोनों विमानों के आपस में टकराने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि यह हादसा कोलंबे-ले-बेल्स के ऊपर हुआ, जो पूर्वोत्तर फ्रांस का एक शहर है। स्थानीय प्रशासन की मानें तो सैन्य अधिकारियों की तरफ से कछ दिनों में दुर्घटना के कारणों पर रिपोर्ट पेश की जाएगी

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦਾ ਬੁੱਤ ਮੋਹਾਲੀ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਉੱਤੇ ਦੁਬਾਰਾ ਲਗਾਇਆ, ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਕੁਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੇਦੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ ਬਹਾਦਰ ਬੱਸ ਅੱਡਾ ਵੀ ਛੇਤੀ ਹੀ ਆਰੰਭ ਹੋਣ ਦੀ ਆਸ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਬਾਬਾ ਬੰਦਾ ਸਿੰਘ

Live Cricket

Rashifal