Follow us

26/07/2026 4:43 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » जे.पी नड्डा के रोड शो, 6 जिलों की 2500 महिला कार्यकर्ता लेंगी रोड शो में भाग: सुनीता दांगी

जे.पी नड्डा के रोड शो, 6 जिलों की 2500 महिला कार्यकर्ता लेंगी रोड शो में भाग: सुनीता दांगी


चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी तथा प्रदेश मोर्चा प्रभारी संतोष यादव की अध्यक्षता में महिला मोर्चा पदाधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक में  प्रभारी संतोष यादव तथा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी द्वारा आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ।


बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने उपस्थित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा प्रवास की जानकारी दी तथा छह जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर चर्चा की गई।

इस दौरान उन्होंने रोड शो की तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित दिशा निर्देश भी उपस्थित पदाधिकारियों को दिए। बैठक में तय हुआ की पंचकूला तथा आस पास के 6 जिलों की 2500 महिला मोर्चा कार्यकर्त्ता तथा पदाधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के रोड शो में हिस्सा लेंगी।  


सुनीता दांगी ने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्राओं को और सफल बनाने के लिए काम करने के लिए कहा और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का लाभ हरेक पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए हम सभी को और अधिक काम करना चाहिए।

प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार द्वारा जनता के लिए बनाई गई कल्याणाकरी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। मनोहर सरकार ने समाज के अलग-अलग वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें सशक्त किया है।


इस बैठक में महिला मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारी,लोकसभा प्रभारी,विधानसभा प्रभारी,सभी 22 जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी तथा जिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। 

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal