Follow us

06/10/2024 10:51 pm

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » असम में राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की कड़े शब्दों में निंदा

असम में राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की कड़े शब्दों में निंदा

भगवान श्रीराम किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं सबके है, कहा- भाजपा के सर्टीफिकेट के मोहताज नहीं है श्रीराम: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं है बल्कि सबके, श्रीराम भाजपा के सर्टीफिकेट के मोहताज नहीं है।  उन्होंने असम में राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की कड़े शब्दों में निंदा की।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि श्रीराम किसी भी राजनीतिक दल के नहीं हैं राम सभी के है और सब में राम है। श्रीराम भाजपा के सर्टीफिकेट के मोहताज नहीं है। सब देख रहे है कि एक राजनीतिक दल भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल तो आते जाते रहते हैं पर राम है और सब में रहेंंगे।

उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल में सनातनी है जो राम से जुडा हुआ है, उसकी धार्मिक आस्थाएं एक है पर राजनीतिक विचारधारा अलग अलग है। धर्म और मंदिर के नाम पर समाज को नहीं बांटना चाहिए। उन्होंने कहा कि असम में राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया जबकि वे वहां पर आमंत्रित थे। यह राम के नाम पर तानाशाही नहीं तो क्या है, राम के मंदिर में किसी को आने जाने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने की कड़े शब्दों में  निंदा की।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਕਾਰਾ ਸ਼ਰਮਨਾਕ, ਬਲਾਤਕਾਰੀ ਅਤੇ ਕਾਤਲ ਸੌਦਾ ਸਾਧ ਦੇ ਸਤਿਸੰਗ ਵਿਚ ਮੰਗੀਆਂ ਗਈਆਂ ਭਾਜਪਾ ਲਈ ਵੋਟਾਂ : ਕੁਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੇਦੀ

ਇਕ ਅੰਗਰੇਜੀ ਅਖਬਾਰ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਖੁਲਾਸੇ ਉੱਤੇ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ: ਮੋਹਾਲੀ

Live Cricket

Rashifal