नगर निगम चंडीगढ़ बजट 2026–27
₹1,712 करोड़ का ऐतिहासिक बजट: AI-आधारित स्मार्ट गवर्नेंस और आत्मनिर्भर चंडीगढ़ की शुरुआत
DPB, चंडीगढ़ | नगर निगम चंडीगढ़ ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए ₹1,712 करोड़ का महत्वाकांक्षी बजट पेश किया है, जिसमें AI आधारित स्मार्ट प्रशासन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राजस्व सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस रखा गया है। यह बजट 2047 तक चंडीगढ़ को पूर्णतः डिजिटल, पारदर्शी और आत्मनिर्भर शहर बनाने के विजन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
बजट पेश करते हुए कहा गया—
“आज हम बजट प्रस्तुत नहीं कर रहे,
आज हम चंडीगढ़ का स्वर्णिम भविष्य लिख रहे हैं।”
Budget Highlights (मुख्य बिंदु)
कुल बजट: ₹1,712 करोड़
व्यय: ₹1,102 करोड़
पूंजीगत व्यय: ₹610 करोड़
कुल अनुमानित प्राप्तियां: ₹1,726 करोड़
नगर निगम की अपनी आय: ₹461 करोड़
“आँकड़े बताते हैं कि हम कहाँ खड़े हैं, मगर हमारा संकल्प बताता है कि हमें कहाँ पहुँचना है।”
AI Smart Governance पर जोर शहर में डिजिटल प्रशासन को मजबूत करने के लिए ₹10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
मुख्य योजनाएं: AI आधारित Smart Single Window System
Digital File Tracking System
AI शिकायत निवारण प्रणाली
Smart Street Light Monitoring
Online Billing और Payment System “जहाँ सिस्टम डिजिटल होता है, वहाँ भ्रष्टाचार समाप्त होता है। जहाँ प्रशासन पारदर्शी होता है, वहाँ जनता का विश्वास मजबूत होता है।”
इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश सड़कें और स्मार्ट पार्किंग: ₹140 करोड़ जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण: ₹61.75 करोड़ स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज: ₹50 करोड़ सीवरेज सिस्टम: ₹44.50 करोड़ फायर सर्विस आधुनिकीकरणV4 “Street for People” परियोजना का विस्तार”हम केवल सड़कें नहीं बना रहे—हम विकास का मजबूत मार्ग बना रहे हैं।”
स्वच्छता और पर्यावरण
Solid Waste Management: ₹32.50 करोड़
ग्रीन एरिया और लैंडस्केपिंग: ₹13 करोड़
AI आधारित Waste Tracking
Waste-to-Energy मॉडल
“स्वच्छता केवल अभियान नहीं,
यह स्वस्थ और विकसित समाज की पहचान है।”
आत्मनिर्भर नगर निगम की दिशा राजस्व बढ़ाने के लिए कई नई पहलें: Property Tax One-Time Settlement (OTS), Digital Tax Collection, Smart Parking Revenue Model,Municipal Properties का बेहतर उपयोग, Digital Advertisement Policy”अब नगर निगम खर्च पर निर्भर नहीं रहेगा—बल्कि स्वयं राजस्व सृजित करेगा।”
PPP Model से विकास Smart Multilevel Parking, Modern Community Centres, EV Charging Stations,Theme Gardens और Green Belts Commercial Infrastructure
“यह मॉडल निवेश, रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा करेगा।”
Ward Development और सामाजिक फोकस Ward Development Fund: ₹30.80 करोड़
प्रत्येक वार्ड: ₹80 लाखEWS सुविधाएं: ₹14.53 करोड़
“विकास का असली अर्थ तब है, जब उसकी रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।”Vision 2047: विकसित चंडीगढ़
नगर निगम का लक्ष्य: पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी सेवाएं आत्मनिर्भर नगर निगम सुरक्षित और सम्मानजनक नागरिक जीवन तकनीक आधारित सरल प्रशासन हर नागरिक तक विकास”एक नया संकल्प लेकर, नए भारत की ओर बढ़ना है, चंडीगढ़ की किस्मत को AI के साथ गढ़ना है। मिटाकर भ्रष्टाचार की रेखा, सुशासन का दीप जलाएंगे, हम सब मिलकर विकसित चंडीगढ़ बनाएंगे।”
₹1,712 करोड़ का यह बजट चंडीगढ़ को डिजिटल, स्मार्ट और आत्मनिर्भर शहर बनाने की दिशा में बड़ा रोडमैप माना जा रहा है। नगर निगम ने इसे पारदर्शिता, सुशासन और तकनीक आधारित विकास की मजबूत नींव बताते हुए सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की है।

—





