Follow us

26/07/2026 4:44 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » पंजाब » सर्वे रिपोर्ट के बाद भी पूरी मेहनत से काम करें कार्यकर्ता: हुकम चंद

सर्वे रिपोर्ट के बाद भी पूरी मेहनत से काम करें कार्यकर्ता: हुकम चंद

Lok sabha Election 2024: शहीद भगत सिंह जिला में मंडल नंबर एक के सभी बूथ प्रभारियों की BJP प्रदेश महामंत्री ने ली बैठकचंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट में भले (Chandigarh) चंडीगढ़ सीट भाजपा के खाते में दी जा रही है,मगर कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के प्रति मेहनत से जुटें और ऐतिहासिक जीत के लिए काम करते रहें।

BJP प्रदेश महामंत्री शहीद भगत सिंह जिला में मंडल नंबर एक में सभी बूथ अध्यक्षों की बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ (Chandigarh) सीट को एनडीए के खाते में बताया जा रहा है। इससे कई कार्यकर्ता काफी खुश हैं,लेकिन उन्हें इस खुशी के साथ पूरे उत्साह से चुनावी गतिविधियों में पूरी रणनीति के साथ काम करना होगा।बेशक देश की जनता भाजपा को 400 पार का मन बना चुकी है,लेकिन सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और यह प्रक्रिया चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी दिन तक जारी रखें।

भाजपा (BJP) प्रदेश महामंत्री हुकम सिंह ने बैठक के दौरान चंडीगढ़ में हर मोदी घर घर ध्वज अभियान की रिपोर्ट भी ली। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस तक यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर उन्होंने सभी बूथ प्रभारियों से फीडबैक ली और भाजपा के स्थापना दिवस और बाबा साहब डा.बीआर अंबेडकर जयंती की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी जगतार जग्गा,जिलाध्यक्ष दलीप कुमार सोनू,महामंत्री स्वराज उपाध्याय,महामंत्री बलविंदर शर्मा,मंडल प्रधान गुरमीत सिंह,किसान मोर्चा के नेता हरमेश गुर्जर और सरपंच राकेश शर्मा एवं बूथ समितियों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dawn punjab
Author: dawn punjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰੇਂਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ 4,700 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

Live Cricket

Rashifal