Follow us

19/11/2026 12:41 AM

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » चंडीगढ़ में इज ऑफ लिविंग नहीं क्राइम की दहशत भरी लिविंग – पवन बंसल

चंडीगढ़ में इज ऑफ लिविंग नहीं क्राइम की दहशत भरी लिविंग – पवन बंसल

चंडीगढ़ : शहर के पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बंसल ने चंडीगढ़ में बढ़ते आपराधिक मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है उन्होंने कहा कि एक ओर तो भाजपा सरकार बड़े-बड़े विज्ञापन  देकर ईज़ ऑफ लिविंग का दावा कर रही है, इसमें करोड़ों रुपए से लगे एक-एक लाख रुपए के कैमरे का भी जिक्र है लेकिन असल में शहर में बढ़ रहा अपराध चिंता बढ़ने वाला है ।

उन्होनें कहा कि शहर में लगे कैमरे अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कभी करोड़ों रुपए की ईवी चार्जिंग स्टेशन व चार्जर गन चोरी हो रहे हैं तो कभी स्कूलों के बाहर बच्चों पर चाकुओं से कातिलाना हमले के मामले सामने आते हैं ।

हद तो तब हो गई जब हेरिटेज मैनहोल के कवर की चोरी पुलिस को रिपोर्ट करने के बावजूद अगले दिन फिर अंजाम दे दी गई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख  रुपए है ,

पवन बंसल ने कहा कि सवाल यह है कि मौजूदा भाजपा सरकार कर क्या रही है , शहर में सुरक्षा शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का न प्रदान कर पाना मौजूदा सरकार के हर फ्रंट पर  फेल होने की तरफ़ इशारा करता है।

dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ਬਾਪੂ ਧਾਮ ਕਲੋਨੀ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣਨ ਪਹੁੰਚੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ, 62 ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ’ਤੇ ਸੁਣਵਾਈ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕ ਗੁਲਾਬ ਚੰਦ ਕਟਾਰੀਆ ਨੇ ਬਾਪੂ ਧਾਮ ਕਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਸਮਾਧਾਨ ਸ਼ਿਵਿਰ ਦੌਰਾਨ 62 ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸੁਣੀਆਂ। ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਾਂਬੱਧ ਹੱਲ ਦੇਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼।

Live Cricket

Rashifal