Follow us

06/07/2026 8:15 am

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल 18 महीनों के दौरान ही राज्य में 36521 नौकरियाँ दीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल 18 महीनों के दौरान ही राज्य में 36521 नौकरियाँ दीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल 18 महीनों के दौरान ही राज्य में 36521 नौकरियाँ दीं और नौजवानों को हर महीने 2000 सरकारी नौकरियां देने का रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती महीनों में नौजवानों को इतनी नौकरियाँ नहीं दीं। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार की तरफ से नौजवानों को योग्यता के आधार पर पारदर्शी ढंग से नौकरियाँ दीं जा रही हैं।

विरोधी पार्टियों पर तीखे हमले करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपने सत्ता के दौर के दौरान महलनुमा घरों में रह रहे थे, उनको लोगों ने राज्य के राजनैतिक पटल से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक नये युग की सुबह देखी है क्योंकि अजेय माने जाते इन नेताओं को लोगों ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी कारण पंजाब में बदलाव देखने को मिला है और पहली बार किसी सरकार की तरफ से जन हितैषी फ़ैसले लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब और इसके लोगों का पैसा लूटने वाले किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट तत्वों को जेलों के पीछे डाला जायेगा और किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा शुरु किये संघर्ष में लोगों के पूर्ण सहयोग की माँग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही ज़मीनों की रजिस्टरी के लिए एन. ओ. सी. सबंधी मुद्दा भी हल करेगी। उन्होंने कहा कि इस मंतव्य के लिए ज़मीन की पहचान और हदबंदी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( ए. आई.) की शुरुआत की जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार राजस्व, पुलिस, कराधान, स्वस्थ, कृषि और अन्य विभागों में नयी क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों स्वरूप राज्य के खिलाड़ी एशियाई खेलों में राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को नकद इनाम और अन्य सहूलतें देकर उत्साहित किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

 

dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS