Follow us

12/11/2026 7:25 PM

Search
Close this search box.
Home » News in Hindi » भारत » संगठनात्मक विषयों को लेकर नड्डा से मिले नायब

संगठनात्मक विषयों को लेकर नड्डा से मिले नायब

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आगामी रणनीति, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा: नायब सैनी

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संगठन विस्तार और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात व समेत कई विषय पर सकारात्मक चर्चा होनी की बात कही है।
नायब सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा को बताया है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विकास की योजनाओं को संगठन घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर भी बातचीत की।

सैनी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में चल रहे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।


प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए चल रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के बारे में भी विस्तार से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक लगभग 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जो विधानसभाएं बची हैं उनमें भी शीघ्र ही सम्मेलन कर लिए जाएंगे।

सैनी ने बताया कि मिशन-2024 को लेकर भाजपा हरियाणा द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा हुई है। हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलाने का भरोसा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है।
श्री सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और हरियाणा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश कार्य करते हुए लगातार मजबूत हो रही है। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता 2024 में मोदी- मनोहर सरकार को तीसरी बार लाने के लिए संकल्पित है।

dawnpunjab
Author: dawnpunjab

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS