पंचकूला में Puzzle & Pattern Championship: 16 टीमें जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप के लिए चयनित
Nipun Haryana Mission के तहत चारों खंडों में प्रतियोगिता; विद्यार्थियों ने दिखाई तार्किक सोच, पैटर्न पहचान और समस्या समाधान क्षमता
पंचकूला, 29 सितंबर: Nipun Haryana Mission के तहत आयोजित Nipun Puzzle and Pattern Championship-2026 के खंड स्तरीय मुकाबले मंगलवार को पंचकूला के चारों खंडों में हुए। विद्यार्थियों ने पजल, पैटर्न पहचान, अवलोकन, तार्किक सोच और समस्या समाधान से जुड़ी गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता में स्क्रीनिंग, स्वयं पैटर्न निर्माण और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर क्विज राउंड कराए गए। टॉप-6 टीमों ने विभिन्न राउंड में त्वरित निर्णय और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को ‘फिफ्टी-फिफ्टी’ और ‘एक्सपर्ट राय’ जैसी लाइफलाइन भी दी गई।
बरवाला, मोरनी, पिंजौर और रायपुर रानी से चार-चार, कुल 16 टीमें, अगले सप्ताह होने वाली जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
जिला FLN समन्वयक एवं निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने कहा कि पहल का उद्देश्य बच्चों में केवल प्रश्न हल करने की क्षमता नहीं, बल्कि सोचने, पैटर्न पहचानने, तर्क करने, अवलोकन और समस्या समाधान के कौशल विकसित करना है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि पजल और पैटर्न आधारित गतिविधियां प्रारंभिक कक्षाओं में गणितीय एवं तार्किक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।




